Thursday, September 17, 2026
Homeदेश दुनियाभारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ...

भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

PM मोदी हैदराबाद हाउस में मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (बाएं) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (दाएं) के साथ। - Dainik Bhaskar

PM मोदी हैदराबाद हाउस में मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (बाएं) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (दाएं) के साथ।

भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। इस डील के बाद भारत में इम्पोर्ट होने वाली यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।

इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।

मर्सिडीज-BMW की इम्पोर्टेड कारें भारत में सस्ती होंगी

भारत में अब यूरोप से इम्पोर्ट होने वाली कारें सस्ती हो जाएंगी। भारत सरकार ने यूरोप से आने वाली कारों पर लगने वाले इम्पोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 10% कर दिया है।

हालांकि, सरकार ने इसके लिए 2.5 लाख गाड़ियों की सालाना लिमिट तय की है। ये फैसला भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का हिस्सा है।

हालांकि भारत में मर्सिडीज बेंज और BMW की ज्यादातर पॉपुलर कारें पहले से ही लोकल असेंबली के जरिए बनती हैं। यानी पार्ट्स इम्पोर्ट करके यहां जोड़कर बनाई जाती हैं। इन पर इम्पोर्ट ड्यूटी केवल 15-16.5% तक लगती है, इसलिए EU के साथ FTA होने से इनकी कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।

मोदी बोले- 27 तारीख को 27 देशों के साथ FTA

भारत-यूरोपीय फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट पर पीएम मोदी ने कहा कि 27 जनवरी को भारत ने यूरोप के 27 देशों के साथ यह FTA साइन किया है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होगी। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का रोडमैप है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समझौते के तहत भारत और यूरोपीय संघ मिलकर इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक (IMEA) कॉरिडोर को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया में वैश्विक व्यवस्था को लेकर उथल-पुथल है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार बहुत जरूरी हो गया है।

इसके बाद पीएम मोदी ने इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में व्यापार तकनीक और रेयर खनिजों को हथियार बनाकर इनका इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, इसलिए भारत और EU को मिलकर अपनी निर्भरता कम करनी चाहिए।

भारत मंडपम में मंगलवार को इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।
भारत मंडपम में मंगलवार को इंडिया-EU बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।

कोस्टा बोले- गोवा से जुड़ी पहचान मेरे लिए गर्व की बात

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने खुद को प्रवासी भारतीय बताया। उन्होंने कहा कि मैं यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष हूं, लेकिन साथ ही मैं एक ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी हूं। इसलिए, जैसा आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास भावनात्मक मतलब है।

कोस्टा ने कहा कि मुझे अपनी गोवा से जुड़ी पहचान पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया है। यूरोप और भारत के बीच का रिश्ता मेरे लिए सिर्फ आधिकारिक नहीं, बल्कि निजी भी है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा उन्हें गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व है। उन्होंने खुद को प्रवासी भारतीय बताया और अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिखाया।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा उन्हें गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व है। उन्होंने खुद को प्रवासी भारतीय बताया और अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिखाया।

उर्सुला बोलीं- FTA से ₹43 हजार करोड़ के टैरिफ कम होंगे

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से हर साल करीब 4 अरब यूरो (43 हजार करोड़ रुपए) के टैरिफ कम होंगे और भारत व यूरोप में लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए मौके बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत–EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दुनिया को साफ संदेश देता है कि आज की ग्लोबल चुनौतियों का सबसे अच्छा जवाब आपसी सहयोग है, न कि अलग-थलग होकर फैसले लेना।

EU लीडर्स के भारत दौरे की 4 तस्वीरें…

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपियन यूनियन के ट्रेड और फाइनेंस सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफचोविच ने एक-दूसरे के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपियन यूनियन के ट्रेड और फाइनेंस सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफचोविच ने एक-दूसरे के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाई।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाई।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
RELATED ARTICLES

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

 रायगढ़ -पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने और वेतन विसंगति का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को रैली...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ पहुंचा सेना का रणबांकुरा टैंक, शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का बनेगा प्रेरणा केंद्र।

रायगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात, 1971 युद्ध का वीर टी-55 टैंक अब बढ़ाएगा सिंदूर पार्क की शान शहर के सिंदूर पार्क को अब एक...

रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!