Wednesday, September 2, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण

रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा से सुशोभित हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर कलार समाज की ओर से आयोजित सामाजिक सम्मेलन में समाजजनों ने दोनों मंत्रियों का लड्डुओं से तौलकर और पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान और समाज की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

समाज की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ के प्रमुख चौक पर भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा स्थापित होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कलार समाज का इतिहास ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है।

उन्होंने कलचुरी वंश के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और विकास में हमारे पूर्वजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी गौरवशाली विरासत को जानने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर जोर

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि समाज की असली प्रगति उसकी नई पीढ़ी की सफलता से होती है। बच्चों की शिक्षा, प्रतिभा और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने युवाओं से नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय, कृषि, कला, संगीत और मीडिया जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की अपील की। बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों को इतना सक्षम बनाया जाए कि वे हर क्षेत्र में सम्मान के साथ अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की।

समाज की एकजुटता और विकास का संदेश

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने प्रतिमा अनावरण को समाज के लिए गौरव का अवसर बताया। वहीं कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष विजय जायसवाल ने भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा के अनावरण को समाज के लिए ऐतिहासिक और खुशी का क्षण बताते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!