रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत्
रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी कलश यात्रा
रायगढ़। देवों के देव महादेव की भक्ति का महापर्व अखंड ऊं नमः शिवाय जाप इस वर्ष भी रायगढ़ में श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित सावन माह में लगातार चौथे वर्ष आयोजित होने जा रहे इस महाअनुष्ठान का आयोजन सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक शहर के हृदयस्थल रामलीला मैदान में अखंड ऊं नमः शिवाय जाप का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अगस्त, नाग पंचमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।
कलश यात्रा प्रातः 10 बजे महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ऊं नमः शिवाय जाप का शुभारंभ किया जाएगा। यह जाप सात दिनों तक निरंतर चलेगा और 24 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन होगा।
प्रतिदिन होगा रुद्राभिषेक
आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल भक्तजनों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
18 अगस्त को गूंजेंगे ‘महाकाल सरकार’ के भजन
18 अगस्त, मंगलवार को सुप्रसिद्ध गायक सनी अलबेला द्वारा “महाकाल सरकार” सहित भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष रूप से युवाओं को शिव भक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में रायगढ़ की जनता भक्ति में सराबोर होगी।
आयोजन के दौरान एक विशेष दिन गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा।
धर्मप्रेमी जनता से शामिल होने का आग्रह
महिला समन्वय रायगढ़ ने समस्त रायगढ़ की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव की भक्ति और आराधना का लाभ लें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजन समिति के सदस्य
श्री चक्रधर पटेल, श्री सुरेश दीक्षित, श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, श्रीमती अनुपमा गुप्ता, श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती विनीता अग्रवाल, श्रीमती किरण चौहान, श्रीमती सोहिता बाजपेई, श्रीमती आरती सेवक, श्रीमती निवेदिता पटनायक, श्री तुषार तिवारी, श्री अनिरुद्ध भट्ट, श्री रवि सिंह, श्रीमती पूनम सोलंकी एवं श्री संजय जगवानी।

Recent Comments