Wednesday, September 2, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा...

पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

  1.  रायगढ़ -पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने और वेतन विसंगति का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवारियों का कहना है कि वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने और वेतन संबंधी विसंगतियां दूर नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप के नेतृत्व में पटवारी शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर पटवारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में पटवारियों की पदोन्नति के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण कई कर्मचारी पूरी सेवा एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ ने मांग की है कि राजस्व निरीक्षक के सभी रिक्त पद पटवारियों की पदोन्नति से भरे जाएं तथा भर्ती नियमों में संशोधन कर 50 प्रतिशत पद वरिष्ठता और 50 प्रतिशत विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाएं।

संघ ने वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान, वेतन सत्यापन में परेशानी, रिकवरी की आशंका तथा भविष्य में वेतनवृद्धि, पदोन्नति और पेंशन जैसे सेवा लाभ प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!