Tuesday, July 21, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़कभी रहे नक्सलियों का गढ़ बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर...

कभी रहे नक्सलियों का गढ़ बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने लहराया तिरंगा, यहीं एक माह तक चलाया था नक्सल ऑपरेशन

जिस क्षेत्र में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए सुरक्षाबलों ने एक माह तक लगातार ऑपरेशन चलाया था, आज उसी धरती पर लोकतंत्र की मजबूती और शांति की वापसी का उत्सव मनाया गया। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यह दृश्य न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि क्षेत्र में बदलते हालातों का भी प्रतीक बना।

जिला बीजापुर के नवीन सुरक्षा कैम्पों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुरक्षाबलों के साथ जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

यह भी पढ़े : कर्तव्य पथ मे भव्य – दिव्य 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

नवीन स्थापित सुरक्षा कैम्पों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कभी लाल आतंक के साये में जीने वाले इन गांवों में अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।

जिन इलाकों में पहले भय और अस्थिरता का माहौल था, वहां आज ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ध्वजारोहण किया। यह आयोजन न सिर्फ राष्ट्रीय पर्व का उत्सव था, बल्कि बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में शांति, विश्वास और लोकतंत्र की मजबूत होती जड़ों का स्पष्ट संदेश भी था।

RELATED ARTICLES

बर्खास्त सहायक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त

बिलासपुर। बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुंदा निवासी तस्लीम बानो सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीटोला में पदस्थ हैं। उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद...

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया : चीखने के बाद बेहोश हो रही छात्राएं, अब तक 10–15 बच्चे प्रभावित, स्कूल में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की...

सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक मामलों पर सरकार का बड़ा फैसला, जीएडी ने जारी किए नए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक प्रकरणों के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!