Wednesday, June 3, 2026
Homeदेश दुनियाकर्तव्य पथ मे भव्य - दिव्य 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया...

कर्तव्य पथ मे भव्य – दिव्य 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि एंटोनियो और वॉन का किया स्वागत नई दिल्ली,(ईएमएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व कर तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि थीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया। परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट ने कर्तव्य पथ तक पहुंचाया। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी स्वागत किया। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में वंदे मातरम के 150 वर्षों की झलक, देश की सैन्य ताकत और भारत की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। परेड में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों जैसे आधुनिक हथियारों के साथ 30 रंग-बिरंगी झांकियां भी शामिल हुईं। यह परेड पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म और 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट विशेष आकर्षण होगी। फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30, पी-8आई, सी-295, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच, और एमआई-17 जैसे विमान अलग-अलग संरचनाओं में आसमान में करतब दिखाते नजर आए। गणतंत्र दिवस परेड में करीब 2,500 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, जो वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रतिभागी, कर्तव्य भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, लखपति दीदी और करीब 10,000 विशेष अतिथि भी परेड देखने पहुंचे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन अतिथियों में रोजगार सृजन, नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल भी हैं।

RELATED ARTICLES

महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान:भोग लगा सकेंगे,आरती में अपने हाथ से चढ़ा सकेंगे प्रसाद; मनचाहा दिन चुनने का भी ऑप्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान अब ऑनलाइन किया जा...

Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रशासनिक आधार पर तबादला  किया गया । आदेश के अनुसार सभी...

भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

PM मोदी हैदराबाद हाउस में मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (बाएं) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (दाएं)...

खामेनेई डर मे किया अपने वारिस का ऐलान, ईरान के करीब पहुंची US की वॉर मशीनरी

अमेरिकी नौसेना का अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) क्षेत्र में पहुंच गया है, ईरान के करीब, जहां अयातुल्लाह अली खामेनेई...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!