Thursday, September 17, 2026
Homeदेश दुनियाराममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली:हिंदू होना जरूरी

राममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO की भर्ती निकाली:हिंदू होना जरूरी

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को 6 साल में पहली बार CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की भर्ती निकाली है। आवेदक का हिंदू होना और उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2026 की शाम 4 बजे तक है।

इससे पहले, चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं।

कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।

उधर, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट की जज प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन (27 जुलाई तक) के लिए बढ़ा दी।

इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

 रायगढ़ -पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने और वेतन विसंगति का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को रैली...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ पहुंचा सेना का रणबांकुरा टैंक, शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का बनेगा प्रेरणा केंद्र।

रायगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात, 1971 युद्ध का वीर टी-55 टैंक अब बढ़ाएगा सिंदूर पार्क की शान शहर के सिंदूर पार्क को अब एक...

रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!