Thursday, September 17, 2026
Homeदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड ढेर:अमेरिका मेड हथियार बरामद ....सुरक्षाबलों का...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड ढेर:अमेरिका मेड हथियार बरामद ….सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी..

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया। एनकाउंटर बिलावर इलाके में हुआ। यहां आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, उस्मान पिछले 3-4 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों और उस्मान का इससे पहले कठुआ, डोडा, बसंतगढ़, उधमपुर में भी आमना-सामना हुआ, लेकिन वो हर बार बच कर निकल जाता था। इस पर सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया। आईजीपी जम्मू ने भी उस्मान के मारे जाने की पुष्टि की है।

पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने बिलावर इलाके में ही आतंकियों के 3 ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। मौके से कई चीजें बरामद की गईं थीं। आज से पहले 7 जनवरी और 13 जनवरी को भी बिलावर इलाके के ही कहोग और नजोत जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी।

जैश कमांडर उस्मान पिछले 4 साल से डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था।
जैश कमांडर उस्मान पिछले 4 साल से डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था।
तस्वीर 16 जनवरी की है। सुरक्षाबलों ने कठुआ के बिलावर सेक्टर में आतंकी ठिकाने का पता लगाया था।
तस्वीर 16 जनवरी की है। सुरक्षाबलों ने कठुआ के बिलावर सेक्टर में आतंकी ठिकाने का पता लगाया था।

18 जनवरी: ग्रेनेड हमले में जवान शहीद

किश्तवाड़ में रविवार को घायल हवलदार गजेंद्र सिंह की सोमवार को मौत हो गई।
किश्तवाड़ में रविवार को घायल हवलदार गजेंद्र सिंह की सोमवार को मौत हो गई।

18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे।

19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे। किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है।

यहां भी जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

 रायगढ़ -पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने और वेतन विसंगति का निराकरण किए जाने की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने सोमवार को रैली...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ पहुंचा सेना का रणबांकुरा टैंक, शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का बनेगा प्रेरणा केंद्र।

रायगढ़ को मिली ऐतिहासिक सौगात, 1971 युद्ध का वीर टी-55 टैंक अब बढ़ाएगा सिंदूर पार्क की शान शहर के सिंदूर पार्क को अब एक...

रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!