Friday, March 13, 2026
Homeखेल एवं व्‍यापारअंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया:विहान का शतक,...

अंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया:विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए

विहान मल्होत्रा 109 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। - Dainik Bhaskar

विहान मल्होत्रा 109 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 स्टेज में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हरा दिया। बुलवायो में मंगलवार को पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 352 रन बनाए। जिम्बाब्वे 148 रन पर ही ऑलआउट हो गया। विहान मल्होत्रा ने शतक लगाया। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे और उधव मोहन ने 3-3 विकेट लिए।

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने बॉलिंग चुनी। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंद पर टूर्नामेंट की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। विहान मल्होत्रा ने 109 और अभिज्ञान कुंडु ने 61 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ततेंदा चिमुगोरो ने 3 विकेट लिए। पनाशे मजाई और कप्तान सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे को 2-2 विकेट मिले। ध्रुव पटेल ने 1 विकेट लिया।

भारत के लिए गेंदबाजी में उधव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट लिए। आरएस अम्ब्रिश को 2 विकेट मिले। हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने 1-1 विकेट लिया। जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाउला ने 62 रन बनाए। कियान ब्लिग्नॉट ने 37 और ततेंदा चिमुगोरो ने 29 रन की पारी खेली। बाकी कोई भी बैटर 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन।

जिम्बाब्वे: सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे (कप्तान), नाथानियल ह्लाबंगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रैंडन सेंजरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, ताकुद्ज्वा माकोनी, ततेंदा चिमुगोरो, पनाशे मजई, वेबस्टर माधिधी।

RELATED ARTICLES

IND vs ZIM मैच के लिए India की प्लेइंग 11 तय! इन 2 बदलावों के साथ उतरेगी team india , बदलने जा रही...

India vs Zimbabwe: टी20 विश्व कप 2026 रोमांचक मोड़ पर है. टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो उसे सुपर 8 के बचे...

भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

PM मोदी हैदराबाद हाउस में मंगलवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (बाएं) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (दाएं)...

हीरा ग्रुप, रायपुर द्वारा आयोजित स्वर्गीय सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कप 2025-26 का शानदार समापन एम एस पी ग्रुप ने फाइनल मैच में हीरा ग्रुप...

रायपुर: हीरा ग्रुप, रायपुर द्वारा आयोजित सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कप 2025-26 का समापन रामबाग VIP रोड पर एक रोमांचक फाइनल मैच के साथ हुआ।...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!