Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजरायगढ़ में ट्रैफिक सुधार के लिए नए नियम:शहर की मुख्य सड़कों पर...

रायगढ़ में ट्रैफिक सुधार के लिए नए नियम:शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें, औद्योगिक वाहनों के लिए दो पिकअप प्वाइंट निर्धारित

ट्रैफिक और आरटीओ अधिकारियों ने बस संचालन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। - Dainik Bhaskar
ट्रैफिक और आरटीओ अधिकारियों ने बस संचालन के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग ने यात्री बसों और औद्योगिक (प्लांट) वाहनों के लिए नए रूट और पिकअप प्वाइंट तय किए हैं। इस संबंध में बस संचालकों की बैठक लेकर नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी यात्री बस शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं चलेगी। यह व्यवस्था शहर के भीतरी इलाकों में लगने वाले जाम को कम करने के लिए लागू की गई है।

  • कोतरारोड से सत्तीगुड़ी होकर केवड़ाबाड़ी में बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • सारंगढ़ बस स्टैंड और नंदेली की ओर से आने वाली बसें कोतरारोड–सत्तीगुड़ी मार्ग का उपयोग नहीं करेंगी।
  • ऐसी बसों को अब ढिमरापुर चौक से केवड़ाबाड़ी की ओर प्रवेश करना होगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी

प्लांट (औद्योगिक) वाहनों के लिए सख्त निर्देश

  • प्लांट वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए दो पिकअप प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।
  • कोतरारोड चौक- यहां प्लांट बसें कर्मचारियों को उतारेंगी। कर्मचारी यहीं अपने दोपहिया वाहन पार्क करेंगे।
  • CMHO ऑफिस के पास- यहां से कर्मचारियों को पिकअप किया जाएगा।
  • प्लांट वाहनों को ढिमरापुर से बायपास होते हुए सर्किट हाउस रोड का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
  • इंदिरानगर से शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

यह भी पढ़े : भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

ट्रैफिक थाना अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी बस संचालकों ने नए नियमों का पालन करने पर सहमति जताई है।

क्या बदलेगा इन नियमों से?

  • शहर के मुख्य मार्गों पर जाम में कमी।
  • स्कूल, बाजार और रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों का दबाव घटेगा।
  • औद्योगिक वाहनों की आवाजाही बायपास तक सीमित।
RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!