Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजनिर्माणाधीन कांग्रेस भवन रायगढ़ में नाबालिग के साथ युवक ने किया रेप 

निर्माणाधीन कांग्रेस भवन रायगढ़ में नाबालिग के साथ युवक ने किया रेप 

E0A4A8E0A4BFE0A4B0E0A58DE0A4AEE0A4BEE0A4A3E0A4BEE0A4A7E0A580E0A4A8E0A495E0A4BEE0A482E0A497E0A58DE0A4B0E0A587E0A4B8E0A4ADE0A4B5E0A4A8E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BC

रायगढ़। निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में सो रही नाबालिग के साथ युवक द्वारा सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त वाकया सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते

हुए बताया कि वह भीख मांग कर जीवन यापन करती है तथा उसकी दो बेटी है जिसमें से बड़ी बेटी की शादी हो गई है तथा 14 वर्षीया छोटी बेटी उसके साथ रहती है लेकिन अक्सर वह मुख्य डाकघर के पीछे दरोगा पारा में निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में जाकर सो जाती है। वहीं लफ्फु सारथी नाम का एक युवक भी कांग्रेस भवन में सोने के लिए आता है। विगत गुरूवार की रात को उसकी बेटी निर्माणाधीन कांग्रेस भवन में सो रही थी इसी दौरान रात लगभग 2 बजे लफ्फु सारथी ने उसके साथ बलात्कार किया था।

वहीं भयवश किशोरी ने किसी को नहीं बताया परंतु शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे एक बार फिर लफ्फु किशोरी को पकडक़र जबरदस्ती करने का प्रयास किया तब किसी तरह छुड़वा कर वह अपनी मां के पास आई और आप बीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी लफ्फु सारथी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 65 (1) व 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी लफ्फु सारथी को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!