Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रशासनिक आधार पर तबादला  किया गया । आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है, जबकि अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकलतरा भेजा गया है। इसी प्रकार शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ पदस्थ किया गया है।

महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा और अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह तथा चंद्रकुमार साहू को नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की कॉपी

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!