Tuesday, July 21, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़प्रदेश में अगले 4 दिन कम बारिश होगी:इसके बाद मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में...

प्रदेश में अगले 4 दिन कम बारिश होगी:इसके बाद मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, सामान्य से 15% कम बरसा पानी

रायपुर

सारंगढ़ के माड़ोसिल्ली झरना का नजारा। - Dainik Bhaskar
सारंगढ़ के माड़ोसिल्ली झरना का नजारा।

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रदेश में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है, लेकिन अब भी मौसमी बारिश सामान्य से 15 प्रतिशत कम है।

1 जून से 9 जुलाई तक प्रदेश में 242.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 284.6 मिमी (11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। वहीं तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दुर्ग में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा

बालोद जिले में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से जमीन धंस गई थी।
बालोद जिले में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से जमीन धंस गई थी।

क्यों हो रही बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) अभी भी सक्रिय है। इसके साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 9.5 किमी तक फैला हुआ है। हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ सकता है। वहीं मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से होकर गुजर रही है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना हुआ है

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज (शनिवार) दिनभर बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में अब तक 15% कम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी भी सामान्य से पीछे चल रही है। 1 जून से 9 जुलाई 2026 तक प्रदेश में 242.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य तौर पर 284.6 मिमी (11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है

एक सप्ताह में तेजी से सुधरी स्थिति

जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गई थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में लगातार अच्छी बारिश होने से हालात सुधर गए हैं। अब बारिश की कमी घटकर 15 प्रतिशत रह गई है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही, तो प्रदेश जल्द ही सामान्य बारिश की श्रेणी में आ सकता है।

कई जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे अधिक भीगा है, जहां 450.7 मिमी (17.7 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से 84% अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा 356.4 मिमी (14.0 इंच), मुंगेली 324 मिमी (12.8 इंच), सक्ती 318.2 मिमी (12.5 इंच), महासमुंद 309.2 मिमी (12.2 इंच), रायपुर 297 मिमी (11.7 इंच) और जांजगीर-चांपा 293.3 मिमी (11.5 इंच) में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

सरगुजा में सबसे कम 144.4 मिमी (5.7 इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य से 53% कम है। इसके अलावा कांकेर (48% कम), जशपुर (43% कम), कोरिया (36% कम), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (32% कम), मोहला-मानपुर-चौकी (31% कम), कोंडागांव (30% कम), बेमेतरा (29% कम), सुकमा (27% कम) और सूरजपुर (26% कम) में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

बर्खास्त सहायक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त

बिलासपुर। बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुंदा निवासी तस्लीम बानो सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीटोला में पदस्थ हैं। उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद...

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया : चीखने के बाद बेहोश हो रही छात्राएं, अब तक 10–15 बच्चे प्रभावित, स्कूल में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की...

सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक मामलों पर सरकार का बड़ा फैसला, जीएडी ने जारी किए नए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक प्रकरणों के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!