Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़साय सरकार का डिजिटल नवाचार, ऋण योजना से राज्य के शासकीय कर्मचारियों...

साय सरकार का डिजिटल नवाचार, ऋण योजना से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के जीवन में जागी नई उम्मीद…

इतिहास

विकास की रीढ़ और सरकार की प्राथमिकता बन गए हैं राज्य के कर्मचारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवक राज्य के विकास के मूल में हैं। राज्य के मुखिया का मानना है कि जब कर्मचारी मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी वह शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच पाएंगे। यही सोच इस योजना की आत्मा है।

आज के दौर में स्वास्थ्य संबंधी, पारिवारिक आवश्यकता या अन्य आपात स्थिति जैसी आकस्मिक परिस्थितियां किसी भी कर्मचारी को आर्थिक संकट में डाल सकती हैं। ऐसे विपरीत समय में उनको निजी साहूकारों या ऊँचे ब्याज दर वाले ऋण विकल्पों का सहारा लेना पड़ता है जिससे वे और अधिक मानसिक दबाव वाली परिस्थिति में आ जाते हैं।

सीएम साय की ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ कर्मचारियों की आर्थिक समस्या का सीधा और सटीक समाधान प्रस्तुत करती है। बिना ब्याज, त्वरित और सम्मानजनक आर्थिक सहायता, डिजिटल क्रांति का सशक्त उदाहरण बन रहा है। ई-कोष प्रणाली की सबसे बड़ी शक्ति है इसका पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी स्वरूप का होना। ई-कोष (e-Kosh) प्रणाली के माध्यम से इस योजना को लागू किया गया है इस सुविधा में कर्मचारी घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना की प्रमुख विशेषताएं हैं ब्याज मुक्त ऋण

इस योजना के तहत कर्मचारियों के द्वारा लिए गए ऋण पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं आता। आवेदन की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस है जिसमें न फाइलों का झंझट है और न ही कार्यालय के चक्कर। इस योजना के लिए ई-केवाईसी आधारित सत्यापन एक तेज और सुरक्षित प्रक्रिया है। पारदर्शिता और समय की बचत के साथ भुगतान हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधा पहुँचाया जा रहा है। प्राप्त ऋण का वेतन से आसानी से पुनर्भुगतान करने के लिए स्वचालित किस्त कटौती का प्रावधान है। यह पूरी प्रक्रिया समय बचाने के साथ भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी जैसी समस्याओं को भी समाप्त कर रही है। डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में यह योजना एक और सशक्त कदम साबित हो रहा है।

आंकड़े दिखा रहे त्वरित सफलता

किसी भी योजना की सफलता उसके प्रभाव और उसकी स्वीकृति से मापी जाती है और इस योजना ने तो अपने प्रारंभिक चरण में ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस योजना में अब तक 73 हज़ार से भी अधिक कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से लगभग 27 हज़ार कर्मचारियों ने योजना से लाभ प्राप्त किया है। प्रस्तुत आँकड़ा इस बात का भी प्रमाण हैं कि इसके माध्यम से प्रशासन और कर्मचारियों के बीच भरोसा और अपनापन स्थापित हुआ है। यह सरकारी पहल आज एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है।

संवेदनशील प्रशासन की पहचान बनी यह योजना

साय सरकार के संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को दर्शाने वाली यह पहल सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के कर्मचारी महज़ कार्यबल ही नही बल्कि सम्मानित भागीदार भी हैं। राज्य के मुखिया ने यह भी कहा कि “ऋण योजना आर्थिक सहायता के अलावा कर्मचारियों को मानसिक शांति भी देगी। जब किसी व्यक्ति को यह विश्वास होता है कि संकट के समय सरकार उसके साथ खड़ी है तो उसका आत्मबल स्वतः बढ़ जाता है।”

वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता का बेहतरीन संतुलन

इस योजना की एक सबसे विशेषता यह है कि यह प्रदेश सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार डाले बिना संचालित की जा रही है। वित्त विभाग द्वारा तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की गई है। डिजिटल प्रमाणीकरण के उच्च मानकों का पालन किया जा रहा है जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी गई है। कार्यप्रणाली का यह संतुलन दर्शाता है कि सरकार अपनी योजनाओं को टिकाऊ और प्रभावी बना रही है।

नेतृत्व और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रही ऋण योजना

प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी इस पहल को प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक शानदार कदम बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले कर्मचारियों को अधिक राशि के ऋण की सुविधा भी दी जा सकती है। इस योजना के लिए प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है क्योंकि इससे सरकार और कर्मचारियों के बीच विश्वास रिश्ता और भी मजबूत हो रहा है।

विकसित छत्तीसगढ़ का सपना गढ़ रही ऋण योजना

यह योजना वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के अलावा भविष्य की दिशा भी तय कर रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण ने मिलकर, आधुनिक, उत्तरदायी और जनहितैषी प्रशासन की नींव रखी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को “विकसित और सशक्त राज्य” बनने की दिशा में अग्रसर कर रहा है।

इतिहास

इस योजना की सफलता के साथ अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल बनने जा रहा है छत्तीसगढ़। ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ एक सरकारी योजना होने के अलावा कर्मचारी के सम्मान, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एक सोच भी है। समग्रता से कहें तो यह योजना एक ऐसे भविष्य की झलक है जहां शासन और कर्मचारी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ निर्मित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!