Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का शुभारंभ: प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी सटीक...

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का शुभारंभ: प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी सटीक निशानेबाजी का कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में आज 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी सटीक निशानेबाजी, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में विंग कमांडर विवेक कुमार साहू शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और शूटिंग जैसे अनुशासन एवं धैर्य वाले खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजन की सराहना की।

इस राज्य शूटिंग मीट में पुरुष और महिला वर्ग के साथ अलग-अलग आयु समूहों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे निशानेबाज अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल, एयर राइफल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, स्टैंडर्ड पिस्टल और सेंटर फायर पिस्टल जैसी प्रमुख स्पर्धाएं शामिल हैं।

वहीं 50 मीटर राइफल वर्ग में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए प्रोन और 3 पोजीशन मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। शूटिंग रेंज में खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। एक-एक शॉट के साथ खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

आयोजन के तहत खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र भी रखा गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों का चयन आगे होने वाली जोनल और जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!