Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजपांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

E0A495E0A587E0A4B2E0A58BE0A4AAE0A58DE0A4B0E0A4B5E0A4BEE0A4B9
  • 20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण

रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को 50 करोड़ की मंजूरी दी गई है। हालांकि पांच किमी रोड ही चौड़ी होगी। भू-अर्जन पूरा होते ही रोड का काम प्रारंभ हो जाएगा। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा काम सडक़ों के स्वीकृत किए गए हैं। रायगढ़ शहर से जुड़ी सात सडक़ों को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था जिसमें एक रोड रायगढ़ से लोइंग भी थी। इस रोड को जामगांव तक चौड़ा करने के बजाय पांच किमी को ही मंजूर किया गया है।

अंबेडकर चौक से लेकर पांच किमी रोड को चौड़ा किया जाएगा। इतने हिस्से में ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। पांच किमी हिस्सा चौड़ा होने से समस्या कम हो जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मतलब प्रति किमी दस करोड़ रुपए का बजट है। कुछ सरकारी परिसरों पर भी असर पड़ेगा। डिग्री कॉलेज, जल संसाधन विभाग कार्यालय, केलो परियोजना कार्यालय की बाउंड्रीवॉल को तोड़ा जाएगा। बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। रोड किनारे प्लांटेशन भी किया जाएगा। फिलहाल भू-अर्जन प्रक्रिया चल रही है।

तीन गांवों में भूमि अधिग्रहण

पहले इस रोड को लोइंग-महापल्ली-जामगांव फोरलेन चौड़ीकरण के रूप में लिया गया था। भू-अर्जन का बजट बढ़ जाने की वजह से दूरी को पांच किमी ही रखा गया। इतने रोड में 20 करोड़ का मुआवजा देना पड़ेगा। कोतरलिया, बेलादुला और पंडरीपानी की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!