Thursday, September 17, 2026
Homeराजनीतिकवित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओ के साथ सुना मोदी जी का...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओ के साथ सुना मोदी जी का 136 वां सम्बोधन (मन की बात )

रायपुर :- मोदी जी के 136 वें मन की बात आज  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओ के साथ सामूहिक श्रवण किया जिसमे रायगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सम्मिलित रहे |

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर जवानों के त्याग को कभी नहीं भूल सकता।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी रक्षा तकनीक पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार अपनी तकनीकी क्षमता को मजबूत कर रहा है और दुनिया का भरोसा भारतीय रक्षा उपकरणों व तकनीक पर बढ़ रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की और वर्षा जल संचयन जैसे प्रयासों में सभी नागरिकों की भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के नवाचार की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है और छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास मिलकर भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!