Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़लोक शिक्षण संचालनालय ने किया व्याख्याता का को निलंबित, छात्रों से मारपीट...

लोक शिक्षण संचालनालय ने किया व्याख्याता का को निलंबित, छात्रों से मारपीट का था विषय

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय की शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य नीलम कुमार दीवान द्वारा व्याख्याता आशीष देवांगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शिक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ डांट-डपट, मारपीट, कान मरोड़ने और सिर पर मारने जैसी हरकतें की जाती थीं। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को निर्देश दिए हैं कि निलंबन आदेश की तामिली सुनिश्चित कर संबंधित दस्तावेज और आरोप पत्र सात दिवस के भीतर संचालनालय को भेजे जाएं।

    RELATED ARTICLES

    सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

    रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

    रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

    रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

    पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

    रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

    Most Popular

    Recent Comments

    error: Content is protected !!