Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजरायगढ़ के बच्चे राज्य वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित:पानी में डूबते बच्चे...

रायगढ़ के बच्चे राज्य वीरता पुरस्कार से होंगे सम्मानित:पानी में डूबते बच्चे को बाहर निकाला था।

रायगढ़ जिले के दो बच्चों के नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए गए थे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब दोनों वीर बच्चों को 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दोनों बच्चों को 25 हजार रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा।

यह घटना 24 सितंबर की है। पंडरीपानी प्राथमिक स्कूल के पास बारिश के कारण बालसमुंद नाले में पानी भर गया था। इसी दौरान खेलते समय 5 वर्षीय दादू मिंज नाले में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा।

मौके पर मौजूद राकेश मिंज और आर्यन खेस ने बच्चे को बहते देखा और तुरंत नाले में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। दोनों ने दादू को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

यह  भी पढे : मदरसों-इमामबाड़ों को अनुदान देने पर रार, वक्फ बोर्ड  वर्तमान अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग 

कलेक्टर ने किया था सम्मान

नवबंर माह में महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी और स्कूल के प्रधान पाठक दोनों बच्चों को कलेक्टर से मुलाकात कराने लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दोनों की बहादुरी की सराहना की।

कलेक्टर ने दोनों बच्चों के नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब दोनों बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!