Thursday, September 17, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजCG Crime : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी...

CG Crime : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

लोरमी। मुंगेली जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने एक मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे पीड़िता अपने घर के आंगन में अकेली बैठी थी। युवती दोनों हाथ-पैरों से दिव्यांग है और बोल नहीं सकती, लेकिन इशारों में बात समझती है। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही आरोपी दीपक पटेल ने घर में घुसकर लोहे का गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता की मां ने तुरंत थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद लोरमी पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

चूंकि पीड़िता मूकबधिर थी, इसलिए पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए ‘सत्य सांई हेल्प वे मूकबधिर आवासीय विद्यालय मुंगेली’ की विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया (Sign Language Interpreter) कथन दर्ज कराया। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही घटना से जुड़े तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। लोरमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!