Tuesday, July 21, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजअभियान संवेदना : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के...

अभियान संवेदना : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

Accused Laffu alias Vijay Sarathi arrested
  • महिला थाना और कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज
  • नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची, संवेदनशीलता के साथ की गई कार्रवाई
  • एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है

रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र  38 साकिन दरोगा पारा बुढ़म मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, ASI परमेश्वर गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!