Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़लात नाला में कार सहित बहे कारोबारी दंपति, कलेक्टर-एसपी ने किया घटनास्थल...

लात नाला में कार सहित बहे कारोबारी दंपति, कलेक्टर-एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के माधोपाली के पास स्थित लात नाला में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बड़े घोठला निवासी कारोबारी देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी तेज बहाव में कार सहित बह गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

दंपति की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीण लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
सोमवार सुबह कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा घटनास्थल पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तलाशी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय पुल के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा था। इसी दौरान चालक ने कार को पुल पार कराने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नाले में बह गया।

प्रशासन ने लगातार बारिश के बीच लोगों से अपील की है कि उफनते नालों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें तथा पानी का बहाव अधिक होने पर सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।“एक छोटी सी लापरवाही और समय पर मदद न मिलने से दो जिंदगियां बह गईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।”

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!