
संवाद रायगढ़
रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सर्पदंश से मृत महिला की मुआवजा राशि शीघ्र जारी कराने के एवज में आरोपी ने शिकायतकर्ता विजय सिदार से ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने नकद राशि लेने के बजाय ₹50,000 का हस्ताक्षरित चेक गारंटी के रूप में मांगा था।

शिकायत मिलने पर ACB ने मामले का सत्यापन किया और 28 जुलाई 2026 को जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को हस्ताक्षरित चेक सौंपा, ACB टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recent Comments