Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजविकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़...

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

E0A49CE0A587E0A4B2E0A495E0A589E0A4AEE0A58DE0A4AAE0A4B2E0A587E0A495E0A58DE0A4B8
  • कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित 

रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप में नया कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। पुरानी दुकानों के बदले नई दुकानें बनाकर दी जाएंगी। शहर के जेल कॉम्पलेक्स की 170 दुकानों को तोडक़र नई दुकानें बनाने का प्रोजेक्ट पास हो गया है। अप्रैल में इसका प्रपोजल बनाया गया था, जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है। यहां नीचे की दुकानें तो जैसे-तैसे चल रही हैं लेकिन ऊपर की दुकानों की छत गिर चुकी है। बेहद खराब निर्माण की वजह से दुकानें समय से पहले जर्जर हो गईं।

किराया भी नहीं आ रहा था क्योंकि यह जर्जर हो चुकी हैं। छत भी ध्वस्त हो चुकी है। गैलरी भी टूटकर गिर रही है। जर्जर दुकानों पर किराया चढ़ता जा रहा था। कॉम्पलेक्स के दुकानदारों ने कई बार जीर्णोद्धार की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर प्रशासन ने पूरे चौक का खाका बदलने का फैसला किया है। जेल कॉम्पलेक्स की दुकानों को तोडक़र नई दुकानें बनाई जाएंगी। इसके लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। पूरा कॉम्पलेक्स डिसमेंटल करके एल शेप में नए डिजाइन में निर्माण किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड ने 18 करोड़ का मसौदा तैयार किया है। टेंडर लगने के बाद डिस्मेंटल करने का काम प्रारंभ होगा

क्या होगा पुराने दुकानदारों का

यहां कई दुकानों का टैक्स लंबे समय से बकाया है। दुकानें जर्जर होने के बाद लोगों ने टैक्स देना बंद कर दिया। लोगों ने दुकानें आवंटन कराई थी। नई दुकानें बनने के बाद उनको दुकानें मिलेंगी या नहीं, यह सबसे बड़ा संदेह है। सूत्रों के मुताबिक नई दुकानें उन्हीं को दी जाएंगी लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

चौक का हुलिया भी बदलेगा

मिली जानकारी के मुताबिक जेल कॉम्पलेक्स के साथ-साथ उस चौक का भी हुलिया बदला जाएगा। चौक से गाडिय़ों को निकलने में दिक्कत होती है। दोनों ओर सडक़ तक अतिक्रमण है। ठेले लगाने के लिए भी जगह नहीं है। इसलिए चौक में थोड़ा बदलाव किया जाएगा ताकि आवागमन में परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!