Wednesday, June 3, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, इन नेताओं का...

छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, इन नेताओं का कार्यकाल होगा समाप्त

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सदस्यों, कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो रहा है. इन दोनों सीटों के रिक्त होने के कारण निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है.

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी. नाम-निर्देशन पत्र 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे. 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. अभ्यर्थी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. 16 मार्च को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी. संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 शुक्रवार तक पूर्ण कर ली जाएगी.

राज्यसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी अपना नाम-निर्देशन पत्र 26 फरवरी से 5 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्धारित स्थान पर रिटर्निंग ऑफिसर संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे. राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन में राज्य के कुल 90 विधानसभा सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 54, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक सदस्य शामिल हैं. सभी विधायक मतपत्र के माध्यम से मतपेटी में अपना मत प्रदान करेंगे. मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा. किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा.

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी. निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी. अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का राज्यवार विवरण अनुलग्नक ‘A’ में पृथक रूप से संलग्न है.

RELATED ARTICLES

संघ शिक्षा वर्ग में संस्कार भारती की अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ | देशभर के 89 कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन, 23...

रायगढ़/पटेलपाली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) छत्तीसगढ़ प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (व्यवसायी) 2026 स्थानीय वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली में गत 16 मई 2026 से...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग (प्रशिक्षण) वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ- प्रति वर्ष प्रशिक्षण वर्ग स्वयंसेवकों में शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक दृष्टि से सुदृढ़ प्रशिक्षित करने के लिये आयोजित करती है। इस...

वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में होगा आरएसएस का संघ शिक्षा वर्ग ,रायगढ़ में 16 मई से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘संघ शिक्षा वर्ग’ प्रारंभ

रायगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित 'संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (व्यवसायी)' का आयोजन आगामी 16 मई 2026 से होने जा रहा...

गैलेक्सी मॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ देवर्षि नारद जयंती समारोह प्रथम ‘देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित हुए जिले के तीन...

आज स्थानीय गैलेक्सी मॉल में देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल पत्रकारिता...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!