रायगढ़ :-दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा, गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबे के तार और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त
रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबे के तार तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुभाष नगर स्थित एक सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान दोनों मामलों का खुलासा हुआ और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यवसायी की भी भूमिका सामने आई।
गिरफ्तार आरोपियों में विवेके सारथी (27 वर्ष) निवासी बापूनगर, रायगढ़, संजय कुमार नानकानी (50 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, रायगढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Recent Comments