–
पश्चिम बंगाल:-के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया, ओवरहेड बिजली का तार अचानक टूटकर एक लोकल ट्रेन पर गिर गया। घटना जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में रात करीब 8:50 बजे दानकुनी–सियालदह डाउन लाइन पर हुई।
तार गिरते ही तेज धमाके हुए, भारी चिंगारियां निकलीं और धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ट्रेन के धातु के ढांचे ने बिजली को सुरक्षित दिशा में प्रवाहित कर दिया और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त ओवरहेड लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा।

Recent Comments