
ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाद रायगढ़
रायपुर/ललितपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश के झांसी से सटे ललितपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार ने अचानक कट मार दिया, जिससे बचने के प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में किरण सिंह देव को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, विशेष रूप से कमर में गंभीर दर्द की शिकायत बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
हादसे में उनके पीएसओ, पीए और चालक को भी मामूली चोटें आई हैं, जबकि काफिले में शामिल अन्य वाहन पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

Recent Comments