Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजविद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

KeloPravah 2

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके अलावा एक नई सडक़ निकालने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विकास स्कूल के पास से नदी के अंदर कुछ जमीन लेकर रोड बनाई जाएगी जो बोंदाटिकरा पुल से जुड़ेगी।  उर्दना से लेकर झारसुगुड़ा-संबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग तक सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए मरीन ड्राइव को दोनों ओर चौड़ी सडक़ों से जोड़ा जाएगा। सर्किट हाउस से मरीन ड्राइव होकर वाहन सीधे कयाघाट होते हुए विकास स्कूल मोड़ तक पहुंचेेंगे। वहां से दो विकल्प मिलेंगे।

वर्तमान में पहले से मौजूद रोड बड़े अतरमुड़ा से प्राची विहार होते हुए मेडिकल कॉलेज रोड को बनाने 14 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। यह सडक़ भी चौड़ी होने के साथ-साथ पक्की हो जाएगी। भारी वाहनों को झारसुगुड़ा एनएच की ओर डायवर्ट करने के लिए यह रोड बेहतर विकल्प है। बोंदाटिकरा पुल से संस्कार स्कूल होते हुए एनएच तक चंद मिनटों में पहुंचा जा सकेगा। अभी बड़े अतरमुड़ा से एनएच 49 में पहुंचने के लिए लोगों को जूटमिल रोड होकर निकलना पड़ता है जिसमें समय ज्यादा लगता है।

लेकिन यह रोड बन जाएगी तो ट्रैफिक का लोड डायवर्ट हो जाएगा। इसके साथ ही एक और वैकल्पिक मार्ग विकसित किया जा सकता है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी ईई को इसका प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया है। विकास स्कूल के पास मरीन ड्राइव को ही जोड़ते हुए नदी के किनारे एक नई रोड बनाई जाएगी। यहां नदी की चौड़ाई काफी है, इसलिए रोड बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। विकास स्कूल से बोंदाटिकरा पुल को जोड़ा जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज रोड से उर्दना सीधी रोड

यह एक ऐसा रूट है जो धरमजयगढ़, घरघोड़ा की ओर से आने वाले लोगों को मेडिकल कॉलेज रोड पहुंचने के लिए सीधा रूट मिलेगा। सर्किट हाउस से मरीन ड्राइव होकर बड़े अतरमुड़ा पहुंच जाएंगे। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाने के लिए मरीजों को भी आसानी होगी। अतरमुड़ा से मेडिकल कॉलेज तक भी रोड चौड़ीकरण होना है।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!