Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजशहर के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने...

शहर के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक

image editor output image 1380185198 1783938402824

रायगढ़। नगर निगम महापौर कक्ष में महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम के पार्षदगण, एल्डरमैन एवं छाया पार्षदगण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

महापौर श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति देना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर निगम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनका शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने, त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने तथा विकास कार्यों की सतत निगरानी करने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि नगर निगम जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से रायगढ़ को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासशील शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।बैठक में सभी पार्षदगण, एल्डरमैन एवं छाया पार्षदगण ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों से अवगत कराया तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!