Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजचिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग : वित्त मंत्री ओपी चौधरी...

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग : वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले — 5 नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति ‘मील का पत्थर’, जनता के वोट का सार्थक परिणाम

image editor output image 1378338156 1783948705525

रायगढ़ :- डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश के  गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से स्वीकृति मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि को  मील का पत्थर बताया। इस स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह निर्णय चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब डॉक्टर आपके जिले में ही तैयार होंगे और इलाज भी वहीं मिलेगा। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी का हार्दिक आभार जताया और कहा कि यह डबल इंजन सरकार के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

ओपी चौधरी ने कहा  यह जनता के वोट का सम्मान है। यह स्वीकृति आम आदमी द्वारा भाजपा को दिए गए वोट का सार्थक परिणाम है। आम जनता यह विश्वास रखे कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा ध्येय है। कांग्रेस के 5 सालो पर  भाजपा सरकार के ढाई सालों का  सुशासन भारी है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पहले, पिछले पांच साल में सत्ता का कैसे दुरुपयोग किया गया, उसे आम जनता ने देखा और समझा। जनता ने बड़ा जनादेश भाजपा को दिया।

यही वजह है कि आज ट्रिपल इंजन की सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रयत्नशील है, ताकि हर छत्तीसगढ़िया अपने जीवन में भाजपा की सत्ता आने पर बदलाव महसूस कर सके। 5 कॉलेजों की स्वीकृति से 250 नई MBBS सीटें होगी जिससे  प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर अपने गृह जिले में मिलेगा। स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। बस्तर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़ जैसे दूरस्थ अंचलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज की सुविधा बढ़ोतरी होगी।

इलाज हेतु बाहर जाने की विवशता खत्म होगी पलायन रुकेगा। इलाज और पढ़ाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता घटेगी।  मेडिकल कॉलेजों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार सृजित होंगे।  वित्त मंत्री,ओपी चौधरी ने
डबल इंजन सरकार का आशय बताते हुए कहा दिल्ली से स्वीकृति और रायपुर में क्रियान्वयन। चुनाव के दौरान भाजपा के वादे परिणाम देते हैं ।

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!