Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़रायपुर में आज सजेगा राष्ट्रकाव्य महोत्सव 'मिट्टी के बेटे':डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

रायपुर में आज सजेगा राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजन, देश-प्रदेश के कवि करेंगे काव्यपाठ

रायपुर

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा।

रायपुर राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा ओज एवं वीर रस की कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के कवि देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता और ईशान शर्मा भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। काव्यपाठ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

मंत्री और जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। आयोजन क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से किया जा रहा है। तैयारियों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

प्रवेश निःशुल्क रहेगा

कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस राष्ट्रकाव्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। पास के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!