Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजवैदिक इंटरनेशनल स्कूल में होगा आरएसएस का संघ शिक्षा वर्ग ,रायगढ़ में...

वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में होगा आरएसएस का संघ शिक्षा वर्ग ,रायगढ़ में 16 मई से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘संघ शिक्षा वर्ग’ प्रारंभ

रायगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित ‘संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (व्यवसायी)’ का आयोजन आगामी 16 मई 2026 से होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण नगर के पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जो 1 जून 2026 तक अनवरत चलेगा।

इस 15 दिवसीय वर्ग में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 400 शिक्षार्थी सहभागिता करेंगे। यह वर्ग विशेष रूप से उन स्वयंसेवकों के लिए है जो विभिन्न व्यवसायों और कार्यक्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।

संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का मिलेगा मार्गदर्शन
वर्ग की महत्ता को देखते हुए इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रवास होगा। इस दौरान अनुभवी प्रचारकों और पदाधिकारियों द्वारा शिक्षार्थियों को वैचारिक पाथेय, संगठन कौशल और शारीरिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तैयारियां अंतिम चरण में
प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर के स्वयंसेवक पिछले कई दिनों से दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। भोजन व्यवस्था, आवास और प्रशिक्षण मैदान को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नगर के स्वयंसेवकों में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

31 मई को होगा ‘शारीरिक प्रकट उत्सव’ का भव्य आयोजन
वर्ग के दौरान सीखे गए कौशल का प्रदर्शन करने हेतु एक विशेष ‘ शारीरिक प्रकट उत्सव ‘ का आयोजन किया जाएगा:
दिनांक: 31 मई 2026 (रविवार)
समय: सायं 5:30 बजे
स्थान: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम), रायगढ़

इस प्रकट कार्यक्रम में शिक्षार्थी अपनी शारीरिक दक्षता, समता, दंड युद्ध और योग-व्यायाम का सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे।

नगरवासियों को आमंत्रण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत, प्रकट उत्सव के लिये नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, माताएं एवं बहनों को सादर आमंत्रित किया जा रहा है।

मीडिया संपर्क:
प्रचार विभाग,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!