Tuesday, July 21, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़रायगढ़ में देवर्षि नारद जयंती पर "पत्रकार सम्मान समारोह-2026" का आयोजन 3...

रायगढ़ में देवर्षि नारद जयंती पर “पत्रकार सम्मान समारोह-2026” का आयोजन 3 मई को

 

रायगढ़, 28 अप्रैल 2026: विश्व संवाद केन्द्र, छत्तीसगढ़ द्वारा देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में “पत्रकार सम्मान एवं पुरस्कार समारोह-2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य समारोह रविवार, 3 मई 2026 को सायं 4:30 बजे से गैलेक्सी मॉल, 5th फ्लोर, रायगढ़ में आयोजित होगा।

मुख्य वक्ता होंगे सीएम के सलाहकार
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री तरुणधर दीवान जी उपस्थित रहेंगे।

पत्रकार जगत का अनूठा समागम
आयोजकों ने बताया कि यह पत्रकार जगत का अनूठा समागम होगा जिसमें जिले व प्रदेश के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता, उपसंपादक, स्वतंत्र पत्रकार, फोटो पत्रकार एवं स्तम्भ लेखक एकत्रित होंगे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

देवर्षि नारद को आद्य पत्रकार माना जाता है। उनके आदर्शों पर चलकर पत्रकारिता को सत्य, निष्ठा और लोक कल्याण का माध्यम बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

विश्व संवाद केन्द्र छत्तीसगढ़ एवं प्रचार विभाग, रायगढ़ ने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शुरू हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने...

साय सरकार का डिजिटल नवाचार, ऋण योजना से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के जीवन में जागी नई उम्मीद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रगति में एक ऐसा अध्याय जुड़ गया है, जो प्रशासनिक सुधार के साथ ही राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों के जीवन में...

बर्खास्त सहायक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त

बिलासपुर। बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुंदा निवासी तस्लीम बानो सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीटोला में पदस्थ हैं। उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद...

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया : चीखने के बाद बेहोश हो रही छात्राएं, अब तक 10–15 बच्चे प्रभावित, स्कूल में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!