Friday, September 18, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजहोली से पहले बदमाशों को , एसपी की चेतावनी, थाना प्रभारियों को...

होली से पहले बदमाशों को , एसपी की चेतावनी, थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान के निर्देश

धमतरी. होली त्यौहार पर धमतरी जिला के एसपी ने 35 आदतन बदमाशों और निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस लाईन रूद्री में सभी बदमाशों को परेड कराई गई, साथ ही  क्राइम में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी को समझाइश देते हुए समाज की मुख्यधारा में रहकर सकारात्मक जीवन जीने  के लिए प्रेरित किया. स्पष्ट किया गया कि जिनका आचरण निरंतर संतोषजनक रहेगा, उन्हें माफी सूची में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है. साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की शपथ दिलाई गई.

धमतरी एसपी ने जिले के उभरते हुए गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. सभी टीआई को अपने थाना इलाकों के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए. वहीं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं और माइनर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा.

आमजनता से पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने होली पर्व को लेकर आम नागरिकों से अपील की है. कहा गया कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

    RELATED ARTICLES

    सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

    रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

    पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

    रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

    तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

    Most Popular

    Recent Comments

    error: Content is protected !!