Monday, July 20, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजशेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8.45 करोड़ की धोखाधड़ी...

शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8.45 करोड़ की धोखाधड़ी . आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

जांजगीर। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार के अलावा दर्जनभर अलग-अलग बैंकों का चेक बुक, 9 डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत आधार कार्ड, पेन कार्ड और नगद बरामद किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष ने चांपा थाने में 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अकाउंटेंट का काम करता है। उसकी जान पहचान चांपा निवासी मेहंदी लाल देवांगन के माध्यम से कोलकाता निवासी विश्वजीत देवनाथ से सन 2021 में हुई थी। विश्वजीत देवनाथ ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उसे पर 5% ब्याज प्रति महीना दूंगा। इसके अलावा उसने दूसरे लोगों से भी इन्वेस्टमेंट करने पर कमीशन देने की बात कहीं।

पीड़ित ने झांसे में आकर खुद और दूसरे लोगों का 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश करवाया। लोगों को झांसे में लेने और विश्वसनीयता कायम करने के लिए कुछ लोगों को आठ माह और कुछ लोगों की एक ,दो माह तक पांच प्रतिशत ब्याज के रूप में दिया था। जिसके चलते लोगों में विश्वसनीयता कायम हुई और लोगों ने करोड़ों रुपये लगा दिए।

कुछ समय बाद आरोपी कंपनी को घाटा होने की बात कह तुरंत पैसे नहीं होने का हवाला दे बाद में एकमुश्त राशि देने की बात कहता रहा। फिर बाद में मुकर गया। पीड़ित की शिकायत विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट कर लाभ प्राप्त करने पर चांपा थाने में धोखाधड़ी कर अपराध कायम किया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल को उसके पते से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी के पैसों से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर की पुताई करवाना और सोना आईडीबीआई बैंक में रखना बताया। उसके कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग–अलग बैंकों का चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइवरी लाइसेंस, तीन नग महंगे मोबाइल व तीस हजार रुपये नगद बरामद किया गय

RELATED ARTICLES

बर्खास्त सहायक शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त

बिलासपुर। बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुंदा निवासी तस्लीम बानो सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीटोला में पदस्थ हैं। उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद...

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया : चीखने के बाद बेहोश हो रही छात्राएं, अब तक 10–15 बच्चे प्रभावित, स्कूल में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की...

सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक मामलों पर सरकार का बड़ा फैसला, जीएडी ने जारी किए नए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शासकीय सेवकों की मृत्यु के बाद लंबित अनुशासनात्मक प्रकरणों के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!