Thursday, September 17, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजआरएसएस शताब्दी वर्ष: राष्ट्र साधना के १०० वर्ष और 'पंच परिवर्तन' पर...

आरएसएस शताब्दी वर्ष: राष्ट्र साधना के १०० वर्ष और ‘पंच परिवर्तन’ पर प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न

रायगढ़, 18 फरवरी 2026 – नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के पड़ाव के रूप में एक ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीमान सुनील आंबेकर जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती हीरा बाई झरेका ने बढ़ाई। उल्लेखनीय है कि श्रीमती झरेका डोकरा बेल मेटल शिल्पकारी की विख्यात कलाकार हैं, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट कला के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

मुख्य वक्ता श्री सुनील आंबेकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा राष्ट्र के स्वाभिमान को जगाने और व्यक्ति निर्माण की यात्रा रही है। उन्होंने ‘राष्ट्र साधना’ के महत्व को समझाते हुए समाज के समक्ष ‘पंच परिवर्तन’ का विजन रखा:
सामाजिक समरसता: जाति-पाति के भेद से ऊपर उठकर अखंड समाज का निर्माण।
कुटुंब प्रबोधन: परिवारों में संस्कारों का बीजारोपण और भारतीय जीवन शैली।
पर्यावरण संरक्षण: जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प।
स्वदेशी आचरण: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और आत्मनिर्भरता।
नागरिक कर्तव्य: अधिकारों से पहले राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को प्राथमिकता।
कला और संस्कृति का सम्मान

यह भी पढ़े : रायगढ़ मे भारतीय कुटुम्ब  व्यवस्था पंच परिवर्तन एवं 150 वी जयंती वंदे मातरम प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 

संवाद और जिज्ञासा समाधान
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जिज्ञासा समाधान सत्र हुआ। इसमें नगर के प्रमुख जनों ने शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों और वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर प्रश्न पूछे, जिनका श्री आंबेकर जी ने तार्किक और सारगर्भित समाधान किया।

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

तमनार बायपास का किसानों ने किया विरोध, रूट बदलने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

152 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बायपास परियोजना पर उठे सवाल, किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण पर जताई आपत्ति। रायगढ़। तमनार क्षेत्र में कोयला परिवहन...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!