Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़ACB द्वारा तहसील मे कार्यवाही, रिश्वत लेते पकड़ाए तहसीलदार और पटवारी

ACB द्वारा तहसील मे कार्यवाही, रिश्वत लेते पकड़ाए तहसीलदार और पटवारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आज अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को 35 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार चोरभट्टी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से किसी सरकारी काम के बदले दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और परेशान किए जाने से तंग आकर केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज दोनों अधिकारियों को मौके पर ही घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!