Thursday, September 17, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़अंधविश्वास के जाल में फंसकर तांत्रिक को दिए 2.5 लाख रुपए,...

अंधविश्वास के जाल में फंसकर तांत्रिक को दिए 2.5 लाख रुपए, ठगी का हुआ एहसास, तो बने लुटेरे…

जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की रात करीब 3:35 बजे, कोरबा निवासी विजय कुमार राज अपनी महिला रिश्तेदारों के साथ मेला देखकर वापस लौट रहे थे. रतनपुर के पास ढाबे के करीब जब उन्होंने गाड़ी रोकी, तभी दो कारों (क्रेटा और अर्टिगा) में सवार 4 युवकों ने उनका रास्ता रोका. आरोपियों ने विजय के साथ मारपीट की और उनकी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 19 AE 3400), तीन मोबाइल और करीब 8,000 रुपये लूटकर फरार हो गए

घटना की सूचना मिलते ही SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने टीम गठित की. टेक्निकल साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें अंबिकापुर व कोरिया जिले से धर दबोचा.

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

  1. विद्यादास महंत (43 वर्ष) – सीतापुर, सरगुजा.
  2. रामसुन्दर (32 वर्ष) – चरचा, कोरिया.
  3. राजीव कुमार सिंह (37 वर्ष) – बैकुंठपुर, कोरिया.
  4. गुलशन कुजुर (47 वर्ष) – चरचा, कोरिया.

चौंका देने वाला खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार राज ने उन्हें ‘तंत्र विद्या और पूजा-पाठ’ के जरिए पैसे बढ़ाने का लालच देकर 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी. जब आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे और विजय ने मना कर दिया, तो उन्होंने बदला लेने और अपना पैसा वसूलने की नीयत से लूट की इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार, मोबाइल और नगदी बरामद करने के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा और अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है.

RELATED ARTICLES

सुदर्शन कुंज में संघ ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय ‘सुदर्शन कुंज’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।...

रायगढ़ के सहस्रबाहु चौक में विराजे भगवान सहस्रबाहु, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक अब भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु...

रामलीला मैदान में सजेगा शिव भक्ति का महापर्व, 17 अगस्त से अखंड ऊं नमः शिवाय जाप

रायगढ़ में 17 से 24 अगस्त तक गूंजेगा अखंड ऊं नमः शिवाय महामंत् रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन, 17 अगस्त को निकलेगी...

पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमः शिवाय महामंत्र। महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन...

रायगढ़ | पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!