Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजराष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, द्रौपदी मुर्मु ने...

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय कला को सराहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण, मेहनत और जीवंत प्रस्तुति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया भी कहा।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से आए जनजातीय कलाकारों ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के साथ पारंपरिक मंदार नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी थी, जिसने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।

कलाकारों ने राष्ट्रपति से मुलाकात को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा देगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में टीम लीडर तेज बहादुर भुवाल के नेतृत्व में नारायणपुर जिले के ग्राम नयनार से आए 13 सदस्यीय दल में जेनू राम सलाम, लच्छू राम, जैतू राम सलाम, राजीम सलाम, दिनेश करंगा, जयनाथ सलाम, मानसिंग करंगा, चन्द्रशेखर पोटाई, धनश्याम सलाम, जगनाथ सलाम, सुरेश सलाम तथा घोड़लापारा, ग्राम नयनार निवासी दिलीप गोटा शामिल रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : आंदोलनरत रसोईया संघ के दो सदस्यों की मौत, एक की हालत नाजुक, खुले आसमान के नीचे जारी है हजारों कर्मचारियों का आंदोलन 

उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल की इस पारंपरिक कला टोली ने अपनी लोक-संस्कृति और नृत्य शैली से राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!