रायपुर: हीरा ग्रुप, रायपुर द्वारा आयोजित सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कप 2025-26 का समापन रामबाग VIP रोड पर एक रोमांचक फाइनल मैच के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में प्रदेश की 24 कॉर्पोरेट टीमों ने भाग लिया, जिसमें हीरा ग्रुप विजेता रही और एमएसपी स्टील उपविजेता रही।

फाइनल मैच में एमएसपी स्टील ने 20 ओवर में 142 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हीरा ग्रुप ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में MSP रायगढ़ टीम के 15 खिलाड़ियों को चुना गया था, जो एमएसपी स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर साकेत अग्रवाल और कंपनी के सीओओ बीके सिंह के निर्देशानुसार टीम गठन करके भेजी गई थी।
टूर्नामेंट की मुख्य बातें:
– 8 मैच खेले गए
– 6 जीत, 2 करीबी हार
– रनर-अप ट्रॉफी एमएसपी स्टील को मिली
– टीम वर्क, जुनून और सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन
व्यक्तिगत उपलब्धियां:
– सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: सूरज पटेल
– सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: महेश प्रधान
– मैन ऑफ द सीरीज: कमलेश साहू
टीम नेतृत्व:
– कप्तान: रितेश रमन
– मैनेजर: नरेश प्रधान
– कोच: प्रसाद आचार्य
इस टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे समीर प्रधान, विवेक प्रधान, प्रिंस मंडल, सचिन बरेठ, महेश प्रधान, विनायक भोई, अभिजीत मोहन, बिरजू गुप्ता, कमलेश साहू और एम डी आहिल।
यह भी पढ़े :ब्रह्मकुमारी प्रजापति के ओम शांति पीस पार्क आश्रम में ब्रह्मा भोजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस टूर्नामेंट ने कॉर्पोरेट क्रिकेट में एक नए स्तर की प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को प्रदर्शित किया। हीरा ग्रुप की जीत ने उनकी टीम की मेहनत और समर्पण को दर्शाया, लेकिन MSP ग्रुप जबकि एमएसपी स्टील की उपविजेता स्थिति ने उनकी टीम की प्रतिभा और खेल भावना को उजागर किया।
हीरा ग्रुप के डायरेक्टर ने एम एस पी स्टील की काफी तारीफ की ।

Recent Comments