Tuesday, July 21, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजRSS शताब्दी वर्ष: रायगढ़ में युवा संगम संपन्न, खेल और विमर्श के...

RSS शताब्दी वर्ष: रायगढ़ में युवा संगम संपन्न, खेल और विमर्श के साथ युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के 7 उत्सव में से एक उत्सव युवा संगम रायगढ़ नगर में आज दिनांक 23.01.2026 दिन शुक्रवार को वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में रायगढ़ नगर के युवा शामिल हुए, जिन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और पंच परिवर्तन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक माननीय अभय राम कुंभकार जी शामिल हुए, जिन्होंने अपने वक्त में युवाओं को देश प्रेम और सामाजिक चेतना के बारे में बताया साथ ही अपने करियर में राष्ट्र और सामाजिक हित में कार्य करने को एक लक्ष्य के रूप में बताया, आज देश की सबसे बड़ी ताकत देश की युवा पीढ़ी ही है, जिसे अनुशासन और सेवा भाव की ओर अग्रसर होकर नए भारत निर्माण की में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। राष्ट्र का निर्माण कर हमे अपने भारत को पुराना, सशक्त, निर्भय भारत बनाना है ना कि भारत को चीन और अमेरिका बनाना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष माननीय अनिल सोनी जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), पालक माननीय तरुणधर दीवान जी (कुल सचिव महोदय नन्द कुमार पटेल यूनिवर्सिटी), पालक अधिकारी सुजाता साहू जी (महिला समन्वय सह संयोजिका) भी शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 तक हुआ जिसमें 250 से अधिक संख्या में युवा उपस्थित हुए और शाखा के खेल, आसान, व्यायाम, प्रार्थना, चर्चा और विचार विमर्श हुए। भजन संध्या और देश भक्ति से भरे हुए कार्यक्रम हुए जिसमें दीपक जायसवाल और उनकी टीम शामिल हुए, जिससे युवाओं के बीच उत्साह और खुशी की अलग ही झलक देखने को मिलती है कि साथ ही समापन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गीत हुआ। इसी तरह आज के कार्यक्रम में चर्चा, विचार विमर्श, बौद्धिक सत्र/जिज्ञासा समाधान हुए और मुख्य वक्ता जी वक्तव्य के साथ हर्ष उल्लास से आज के उत्सव को मनाया गया।

RELATED ARTICLES

विकसित रायगढ़ बनाने की और एक और कदम वित्त मंत्री की रायगढ़ को एक नए स्वरूप मे जाईल कॉम्प्लेक्स की सौगात

कई सालों से जर्जर हैं दुकानें, नगर निगम ने किया था आवंटित  रायगढ़। जेल कॉम्पलेक्स की जर्जर हो चुकी दुकानों को तोडक़र वहां एल शेप...

103 स्कूलो मे एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों का भविष्य

प्रायमरी स्कूल ही शिक्षा का आधार, हम वहीं हो रहे फेल प्रति स्कूल दो शिक्षकों का भी औसत नहीं, प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक...

पांच किमी बनेगी लोइंग रोड, 50 करोड़ की स्वीकृति

20 करोड़ रुपए का मुआवजा, अंबेडकर चौक से होगा चौड़ीकरण रायगढ़। रायगढ़ से लोइंग रोड का भी चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी...

विद्या विकास स्कूल के किनारे से बनेगी नई सड़क, एनएच से होगा कनेक्ट

रायगढ़। प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुकी प्राची विहार एसईसीएल रोड को संवारने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!