Friday, March 13, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजप्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने पत्थर से कुचला सिर,...

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने पत्थर से कुचला सिर, फिर शव को पत्थर से बांधकर पानी में फेंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती के सिर पर कठोर और भारी वस्तु से कई बार वार किए गए थे, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि मृतिका रूपा का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा से था। रूपा शादी करना चाहती थी, लेकिन आरोपी शादी से इंकार कर चुका था। तीन-चार महीने पहले भी युवती शादी की बात करने आरोपी के घर गई थी, लेकिन मारपीट कर भगा दी गई। 25 जनवरी को वह फिर शादी की बात करने गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। उसने रूपा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जलाशय ले गया और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की। उसने दो गमछों से कमर बांधकर बड़े पत्थर के साथ जलाशय में फेंक दिया, ताकि शव कभी न मिले।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को 27 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा महज 6 घंटे में किया गया। तेज और प्रभावी जांच में एसडीओपी खैरागढ़, साइबर सेल और थाना ठेलकाडीह पुलिस टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज ने जांच टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

Crime News : इंसानियत हुई शर्मसार, 89 साल की असहाय वृद्धा के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News : बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के भाटापारा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 89 वर्ष की वृद्धा के साथ...

Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रशासनिक आधार पर तबादला  किया गया । आदेश के अनुसार सभी...

चोरों के हौसले बुलंद: देर रात मंदिर को बनाया निशाना, दानपेटी लेकर भागते हुए CCTV में कैद हुआ चोर

रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां अज्ञात...

लूटपाट के बाद व्यक्ति को बेहोश कर नदी में फेंका, सात महीने बाद हुआ हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। बिलासपुर के कोतवाली...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!