Wednesday, March 11, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजरायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’ एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी...

रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’ एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ


रायगढ़ (छत्तीसगढ़): समर्पण सेवा समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज, 17 फरवरी 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। यह प्रदर्शनी संघ की 100 वर्षों की यात्रा में पड़ाव रूपी पंचपरिवर्तन,भारतीय कुटुंब व्यवस्था एवं वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर प्रदर्शित की जा रही है।
मुख्य आकर्षण एवं विषय:
इस प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था’ और ‘पंच परिवर्तन’ है। इसके माध्यम से भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और 6 भ में कुटुंभ व्यवस्था को चित्रों और विवरणों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया । साथ ही, वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विशेष दीर्घा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी है,जिसके साथ संविधान की मूल प्रति सनातन परम्परा के वेद/पुराण भी प्रदर्शित किए गए है।
कार्यक्रम का विवरण:
शुभारंभ तिथि व समय: आज, 17 फरवरी 2026, मंगलवार को सायं 05:00 बजे।
प्रदर्शनी की अवधि: 17 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक।
दैनिक समय: * प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
सांय 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।
स्थान: नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ (छ.ग.)।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, विद्यार्थियों और प्रबुद्ध नागरिकों प्रमुख जन से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ के साक्षी बनें।

 

RELATED ARTICLES

होली से पहले बदमाशों को , एसपी की चेतावनी, थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान के निर्देश

धमतरी. होली त्यौहार पर धमतरी जिला के एसपी ने 35 आदतन बदमाशों और निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस लाईन रूद्री में...

Crime News : इंसानियत हुई शर्मसार, 89 साल की असहाय वृद्धा के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News : बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के भाटापारा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक 89 वर्ष की वृद्धा के साथ...

Transfer News : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का प्रशासनिक आधार पर तबादला  किया गया । आदेश के अनुसार सभी...

चोरों के हौसले बुलंद: देर रात मंदिर को बनाया निशाना, दानपेटी लेकर भागते हुए CCTV में कैद हुआ चोर

रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां अज्ञात...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!