रायगढ़ जिले के दो बच्चों के नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए गए थे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब दोनों वीर बच्चों को 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दोनों बच्चों को 25 हजार रुपए की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा।
यह घटना 24 सितंबर की है। पंडरीपानी प्राथमिक स्कूल के पास बारिश के कारण बालसमुंद नाले में पानी भर गया था। इसी दौरान खेलते समय 5 वर्षीय दादू मिंज नाले में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा।
मौके पर मौजूद राकेश मिंज और आर्यन खेस ने बच्चे को बहते देखा और तुरंत नाले में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया। दोनों ने दादू को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।
कलेक्टर ने किया था सम्मान
नवबंर माह में महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी और स्कूल के प्रधान पाठक दोनों बच्चों को कलेक्टर से मुलाकात कराने लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दोनों की बहादुरी की सराहना की।
कलेक्टर ने दोनों बच्चों के नाम राज्य वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब दोनों बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Recent Comments