Friday, March 13, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजराष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, द्रौपदी मुर्मु ने...

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान, द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय कला को सराहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण, मेहनत और जीवंत प्रस्तुति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया भी कहा।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से आए जनजातीय कलाकारों ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के साथ पारंपरिक मंदार नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी थी, जिसने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।

कलाकारों ने राष्ट्रपति से मुलाकात को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा देगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में टीम लीडर तेज बहादुर भुवाल के नेतृत्व में नारायणपुर जिले के ग्राम नयनार से आए 13 सदस्यीय दल में जेनू राम सलाम, लच्छू राम, जैतू राम सलाम, राजीम सलाम, दिनेश करंगा, जयनाथ सलाम, मानसिंग करंगा, चन्द्रशेखर पोटाई, धनश्याम सलाम, जगनाथ सलाम, सुरेश सलाम तथा घोड़लापारा, ग्राम नयनार निवासी दिलीप गोटा शामिल रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : आंदोलनरत रसोईया संघ के दो सदस्यों की मौत, एक की हालत नाजुक, खुले आसमान के नीचे जारी है हजारों कर्मचारियों का आंदोलन 

उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल की इस पारंपरिक कला टोली ने अपनी लोक-संस्कृति और नृत्य शैली से राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

होली से पहले बदमाशों को , एसपी की चेतावनी, थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान के निर्देश

धमतरी. होली त्यौहार पर धमतरी जिला के एसपी ने 35 आदतन बदमाशों और निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस लाईन रूद्री में...

आरएसएस शताब्दी वर्ष: राष्ट्र साधना के १०० वर्ष और ‘पंच परिवर्तन’ पर प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न

रायगढ़, 18 फरवरी 2026 – नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के पड़ाव के रूप में...

रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’ एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): समर्पण सेवा समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज, 17 फरवरी 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में एक विशेष प्रदर्शनी का...

कलेक्टर का आदेश – बिना परमिशन के भीड़ नहीं जुटा सकते.. वरना कार्यवाही के लिए तैयार रहें ।।

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सार्वजनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!